फिल ह्मूज की मौत से सदमे में है क्रिकेट जगत! धोनी ने साधी रहस्यमयी चुप्पी
क्रिकेट वर्ल्ड में पिछले कुछ दिनों के अंदर कई बड़ी घटनाएं घटीं। 25 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्मूज की मौत के बाद से पूरा क्रिकेट जगत शोक संतप्त है। जिस दिन सिर पर गेंद लगने से ह्मूज की मौत हुई उसके कुछ दिन बाद इजराइल में भी भारतीय मूल के एक अंपायर की मौत अंपायरिंग के दौरान सीने पर गेंद लगने से हो गई। ह्मूज के निधन के दिन ही स्पॉट फिक्सिंग मामले में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुप्रीम कोर्ट में उछला भी था। इतना सब कुछ हो गया लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चुप्पी साध रखी है। वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैदान पर ह्मूज की मौत के बाद दुनियाभर के क्रिकेटरों ने अपनी श्रद्धांजलि भी दे दी लेकिन धोनी इस मामले में अन्य क्रिकेटरों से काफी पिछड़ गए और उन्होंने इस पर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा। ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी के दौरान सिर पर गेंद लगने से फिल ह्मूज की असामयिक मौत के बाद दुनियाभर के क्रिकेटर और प्रशंसक अपने-अपने अंदाज में इस दिवंगत बल्लेबाज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यहां तक क...